ललितपुर

वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने जनपद के दो वयोवृद्ध वरिष्ठजनों का किया सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर-वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति जनपद ललितपुर की बैठक के दोरान दिनांक 1 फरवरी 2026 में लिए गए निर्णय के अनुसार ललितपुर जनपद के दो वरिष्ठतम व्यक्तित्व को सम्मानित करने के लिए समिति के सदस्यों,पदाधिकारीयो ने सबसे पहले पंडित भोगीराम कौशिक सेवा निवित्त प्रधानाध्यापक के निवास पहुंचे और उनको तिलक ,माला पहनाकर अंग वस्त्र भेट कर ,शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके दीर्घऔर स्वस्थ जीवन की कामना कीl
द्वितीय चरण में चिगलउआ (बार) पहुंचकर राजाराम गोस्वामी सेवानिवृत प्रधानाध्यापक बेसिक शिक्षा को उनके व्यक्तित्व,कृतित्व एवं समाजसेवा के प्रति समाज के प्रतिष्ठित लोगों के मध्य बैठक में सम्मानित किया गया.
राजाराम गोस्वामी जी व्यक्तित्व के धनी रहे समाज के प्रति उच्च आदर्श स्थापित कर राष्ट्रसेवा में पूरा जीवन समर्पित किए हुए जनहित के कार्य आज भी कर रहे हैं l
सम्मान समारोह में वरिष्ठ नागरिकों ने अपने उद्बोधन में कहा कि एक मंदिर में पत्थर की मूर्ति बनाकर अनवरत उसकी पूजा करने से उसमें देवत्व आ जाता है, किंतु उसी मंदिर में
बरसों जाने के बाद भी इंसान इंसान नहीं बन पाता हम वरिष्ठजनों को समाज में इंसानियत का पाठ पढ़lना है जिससे समाज एक रहकर राष्ट्र हित में समर्पित हो सके l
वरिष्ठ नागरिकों ने जनपद में हो रही आत्महत्याओं के प्रति गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसको रोकने के लिए युवा वर्ग एवं साधनहीन व्यक्तियों के संपर्क में आकर उन्हें समझा बुझाकर अपने व्यक्तित्व के माध्यम से कार्य करने तथा  जीवकोपार्जन के साधन जुटाकर अपने आप को व्यस्त रखकर परिवार का संचालन करने की सलाह देने का संकल्प लिया,ताकि वह अपने जीवन से हतोत्साहित न हो सके और अपने साथ समाज का भी हित कर सकेंl
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पंडित प्रताप नारायण दीक्षित, विशिष्ट अतिथि के रूप में हरेंद्र शाह बुंदेला राव साहब नाराहट उपस्थित रहे.
बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष गंधर्व सिंह लोधी ने की, कार्यक्रम का संचालन तथा संयोजन समिति के महासचिव जयशंकर प्रसाद द्विवेदी ने किया .
बैठक में इंजी.राजाराम गोस्वामी जगदीश प्रसाद पाराशर,प्रकाश दीक्षित महरौनी,सुखदायल अहिरवार,संजीव नामदेव,अरुण कुमार दीक्षित,सुरेश कुमार तिवारी,संजय दीक्षित,सुरेश कुमार श्रीवास्तव,पं.लालाराम बाजपेई महरौनी,आसाराम तिवारी कुरोरा,हरिराम उपाध्याय,बैजनाथ बाजपेई, मनोहर लाल दुबे,राव साहब, राजा सूरज सिंह,नीलू दुबे, अनुराग गोस्वामी,हरिशरण मिश्रा,शिव नारायण दुबे, इंजी.पवन कौशिक,नरेंद्र दीक्षित,रामरतन पांडे,हरेंद्र शाह बुंदेला राव साहब,गिरजा शंकर दुबे,जयशंकर मिश्रा,काशीनाथ नायक,सुबोध गोस्वामी,विजय गोपाल हुंडेत,विश्वनाथ दुबे मीडिया प्रभारी कृष्णकांत सोनी आदि सभी उपस्थित रहे.
कार्यक्रम की पूर्णता पर सभी उपस्थित जनों का एवं कार्यक्रम में सहयोग करने वाले चिगलउआ के नागरिकों का समिति के महासचिव जयशंकर प्रसाद द्विवेदी ने आभार व्यक्त करते हुए बहुत-बहुत धन्यवाद प्रेषित किया.
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button