पाकुड़

पाकुड़ में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, दुर्गा पूजा को लेकर सतर्कता बरतने का निर्देश

Monthly crime review meeting held in Pakur; instructions issued to exercise vigilance in view of Durga Puja

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में सितंबर माह की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पाकुड़ एवं महेशपुर, सभी पुलिस निरीक्षक, थाना एवं ओपी प्रभारी तथा शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने आगामी दुर्गा पूजा, दशहरा एवं मूर्ति विसर्जन-2026 को लेकर सभी थाना प्रभारियों को पूजा समितियों के साथ बैठक करने, विसर्जन मार्गों का भौतिक सत्यापन करने तथा संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया। पूजा पंडालों की निगरानी ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों से करने और यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने पर भी जोर दिया गया। अपराध नियंत्रण एवं अनुसंधान की समीक्षा के दौरान सितंबर माह में कुल 94 कांड प्रतिवेदित होने तथा 98 कांडों का निष्पादन किए जाने की जानकारी दी गई। लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, पॉक्सो, आईटी एवं एनडीपीएस अधिनियम से संबंधित कांडों में तेजी लाने तथा लंबित वारंट और कुर्की के निष्पादन का लक्ष्य निर्धारित करने का निर्देश दिया गया। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नियमित वाहन जांच अभियान, हेलमेट एवं सीट बेल्ट की जांच तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा गया। साथ ही चोरी, लूट, डकैती एवं गृहभेदन की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए गश्ती और छापेमारी तेज करने का निर्देश दिया गया। एसपी ने अवैध पत्थर, कोयला एवं बालू के उत्खनन-परिवहन तथा अवैध मादक पदार्थों और शराब के कारोबार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया। इसके अलावा महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, मानव तस्करी, बाल विवाह, डायन प्रथा एवं नशामुक्ति को लेकर स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता अभियान चलाने तथा आम लोगों की शिकायतों पर संवेदनशीलता से कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button