ललितपुर

शहर के मुख्य मार्ग से हटाया गया अतिक्रमण

नालियों व फुटपाथ पर अवैध कब्जा न करें दुकानदार : ईओ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के निर्देश पर नगर पालिका परिषद ने घंटाघर से लेकर सदर कांटे तक सड़क पटरी के दोनों ओर अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान ईओ ने समस्त दुकानदारों से अपील की जो भी दुकानदार पालिका की नाली व सड़क पर अवैध रूप से सामग्री रखकर अतिक्रमण किये हुए है वह उन्हें स्वत: ही हटा ले। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नदी पुल से लेकर रेलवे स्टेशन तक सड़क पटरी के दोनों ओर का अतिक्रमण हटाया जाना है, यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। नगर पालिका की टीम द्वारा जेसीबी के माध्यम से घंटाघर चैराहे के आसपास, प्रधान डाकघर के सामने वाली गली, सीओ कार्यालय के बगल में, प्रधान डाकघर के सामने, इसके अलावा सदर कांटा होते हुए सड़क पटरी के दोनों ओर अतिक्रमण हटाया गया। ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा द्वारा समस्त दुकानदारों को सख्त हिदायत भी दी गई कि जो भी सड़क पटरी पर डिब्बे, खोखे आदि रखकर एवं सड़क पटरी पर सामग्री रखकर अतिक्रमण किये हुए है, उन समस्त रेहडी पटरी व्यवसासियों को पालिका द्वारा चर्च रोड के पास पालिका द्वारा स्थान दिया गया है। वह दुकानदार उक्त स्थल पर जाकर अपनी दुकानें लगाये, कोई भी दुकानदार यदि फिर से सड़क या पालिका की नाली पर अतिक्रमण करते हुए पाया जाता है तो सामान के जब्तीकरण की कार्यवाही करते हुए जुर्माना वसूल किया जायेगा। अभियान के दौरान एसआई जितेन्द्र स्वरूप तिवारी, जेई खुशबू खान, प्रभारी सफाई निरीक्षक महेन्द्र सिंह यादव, वरिष्ठ लिपिक हबीब खान, निर्माण लिपिक दीपेन्द्र कुमार, नजूल लिपिक सुधीर रावत, धीरेन्द्र घावरी, हेड सुपर वाइजर संजय कुमार, गैरिज प्रभारी अमित सहित पालिका के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button