ललितपुर
कैरियर गाइडेन्स मेला
वार्षिक उत्सव एवं मेधावी छात्र पुरस्कार वितरण समारोह परिश्रम का मूलमंत्र है

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। ब्लाक बिरधा के राजकीय हाईस्कूल में कैरियर गाइडेन्स मेला वार्षिक उत्सव एवं मेधावी छात्र-छात्रा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान वीरेंद्र जैन ने दीप प्रज्वलन किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना स्वागत गीत नाटक एवं देशभक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई। छात्रों द्वारा शिक्षा के महत्व एवं वर्तमान शिक्षा प्रणाली पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत कि गई। छात्र-छात्राओं द्वारा कैरियर से संबंधित विभिन्न प्रकार के मॉडल प्रस्तुत किए गए जिनका अतिथियों द्वारा बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं भूरी भूरी प्रशंसा की। इस दौरान बोर्ड परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा अनामिका राजपूत कुमारी, चुलबुली एवं चांदनी को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वार्षिक सत्र में शैक्षिक, सांस्कृतिक खेलकूद और अन्य सह पाठ्यक्रम प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर प्रधानाचार्या एवं अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान पशु चिकित्सक डा.मान्सी चौबे, डा.महेंद्र सिंह एड., इंजी.समर सिंह, बैंक प्रबंधक दीपेंद्र विश्वकर्मा, शैलेश गौर ने अपने-अपने क्षेत्र के रोजगार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई। इस मौके पर सत्येन्द्र सिंह, स्वाति सेन, दीपा, क्रान्ति, लवकुश तिवारी, सहदेव राजपूत अभिभावक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। संचालन शिखा सिंह ने व आभार प्रधानाचार्या अर्पिता जैन ने अतिथियों का आभार जताया।
