
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। जनपद के थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम डगराना निवासी आरती पत्नी विनोद साहू ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीडि़ता आरती ने बताया कि 6 मार्च 2026 को सुबह करीब 11 बजे गांव के गांव के दबंग अपने साथ अन्य लोग उसके घर के पास आए और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि जब उसके पति विनोद साहू ने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी, जिससे विनोद साहू के सिर में चोट आई। पीडि़ता के अनुसार घटना की शिकायत बानपुर थाने में भी की गई थी। इसके बाद उसी दिन शाम करीब 10 बजे फिर से कुछ लोग उसके घर के पास आए और दरवाजा खटखटाकर बाहर बुलाने लगे। जब परिवार के लोगों ने बाहर आने से मना किया तो आरोपियों ने दरवाजा तोडऩे की कोशिश की और अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता ने बताया कि घटना के बाद वह और उसका परिवार दहशत में है। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई है।



