दंडवत परिक्रमा करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचा युवक
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा। मांट में विद्युत निगम ने एक उपभोक्ता के कनेक्शन का मनमाने तरीके से भार बढ़ा दिया। आरोप है शिकायत करने पर लिपिक रिश्वत मांग रहा है। पीड़ित नारियल लेकर दंडवत परिक्रमा कर तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचा। सुरीर कलां निवासी रमाकांत पाठक हाथ में नारियल लेकर दंडवत परिक्रमा करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचा। एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में विद्युत निगम पर मनमाने तरीक़े से घरेलू कनेक्शन का भार बढ़ाने और सही कराने के नाम पर अधिशासी अभियंता के लिपिक पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। बताया कि उनके बुजुर्ग पिता मनीराम छह माह से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। एसडीएम अभिनव जे जैन ने मामले का एक सप्ताह में समाधान कराने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता वीपी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।



