
लखनऊ। केंद्र सरकार के निदेर्शों के अनुपालन में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के आधिकारिक आवास का नाम बदल दिया गया है। अब तक ह्यराज भवनह्ण के नाम से पहचाने जाने वाले इस आवास को ह्यजन भवनह्ण कहा जाएगा। नया नाम तत्काल प्रभाव से सभी शासकीय और वैधानिक कार्यों में लागू होगा।
गृह मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा राज्यपाल के आधिकारिक आवासों के नामकरण के मानकीकरण के संबंध में निर्गत निदेर्शों के अनुपालन में, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के आधिकारिक आवास का नाम परिवर्तन किया गया है। पूर्व में ह्यराज भवनह्य के नाम से ज्ञात राज्यपाल के आधिकारिक आवास को अब जन भवन नाम दिया गया है। उक्त निर्देश के क्रम में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल का आधिकारिक आवास तत्काल प्रभाव से समस्त शासकीय एवं वैधानिक प्रयोजनों के लिए ह्यजन भवनह्य के नाम से अभिहित व संबोधित किया जाएगा।



