रामपुर शाहबाद
मिलक नारायणपुर की गन्ना समिति स्वार ने किसानों के साथ की गोष्टी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर। गन्ना विकास परिषद एवं चीनी मिल त्रिवेणी मिलक नारायणपुर के संयुक्त में गन्ना समिति स्वार के ग्राम कुंदेशरा मे मुख्य मंत्री गन्ना कृषक प्रशिक्षण गोष्ठी आयोजित की गई समिति के खाद गोदामों और चीनी मिल द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे कृषि निवेश के बारे में जानकारी दी गई, शुगर मिल से कैन हेड विपिन खटियान, ऐ जी एम सुनील बालियान एवं ऐ जी एम देवेंद्र सिंह, गन्ना प्रबंधक द्वारा गन्ने में लगने वाले विभिन् रोग एवं कीट यथा टॉप बोरर, अर्ली शूट बोरर, पाईरिला, लाल सड़न, विल्ट आदि रोग के लक्षण, बचाव के विभिन्न प्रकार के तरीकों संबंध में प्रभावित टिलर्स को प्रदर्शित करते हुए एवं , फेरोमेन ट्रैप, लाइट ट्रैप, शूट कटिंग, चीनी मिल से दिए जाने वाली सुविधाएं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक द्वारा मिट्टी के नमूने के विषय मे जानकारी दी. इनके द्वारा प्रजातीय संतुलन के बारे मे बताया गया गन्ना समिति स्थापित फार्म मशीनरी बैंक की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मिलक नारायणपुर साहब सिंह सत्यार्थी नें विभाग द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं एवं,जैविक खेती करने, गन्ने की पत्तियों की मल्चिंग करने,गन्ने में ड्रिप सिंचाई सिस्टम , गन्ने की बुआई की ट्रेंच विधि से करने,रिंग पिट विधियाँ, सहफसली खेती की महत्ता,मृदा स्वास्थ, फसल चक्र, स्वीकृत प्रजातियों की बुआई पर जानकारी देकर कृषकों को प्रशिक्षित किया, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक द्वारा सभी कृषको को अवगत कराया इस मौके पर सुखविंदर सिंह समित तमाम किसान मौजूद रहे



