दशहरा पर रामलीला समिति ने दिखाई समाजसेवा की मिसाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। गुरुवार शाम 4 बजे दशहरे के पावन अवसर पर अमेठी की रामलीला समिति ने समाजसेवा की एक अनोखी मिसाल पेश की है । समिति के अध्यक्ष एवं उद्योगपति राजेश अग्रहरि ने घोषणा की कि उन 9 हिंदू कन्याओं के विवाह में समिति की ओर से आर्थिक सहयोग किया जाएगा, जिनके माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। इसी क्रम में आज रामलीला कमेटी ने 9 हिंदू कन्याओं को 1 लाख 51 हजार रुपये प्रत्येक कन्यायो को राशि प्रदान की। अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा कि समिति का उद्देश्य यह है कि इन कन्याओं की शादी में किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी न आए और वे सुखद जीवन की ओर अग्रसर हो सकें। इस अवसर पर महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्या भी उपस्थित रहीं। उन्होंने राजेश अग्रहरि की सराहना करते हुए कहा कि वे न सिर्फ एक उद्योगपति हैं, बल्कि एक सच्चे समाजसेवी भी हैं, जो हर समय गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आते रहते हैं।
दशहरे जैसे पर्व पर समिति द्वारा किया गया यह पुनीत कार्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा और इसे सामाजिक जिम्मेदारी का एक अनुकरणीय उदाहरण माना गया।

