बरेली
राकेश टिकेट बरेली में बोले मौजूदा हालात ऐसे ही रहे तो सरकार बदल देंगे

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। नेहरू युवा केंद्र पर को आयोजित किसानों की महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पहुंचे। इस दौरान हजारों किसानों का जमावड़ा लगा और सभा स्थल नारों से गूंज उठा। किसानों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि आज भी उनकी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर नहीं बिक रही है। धान को जबरन ₹1600 प्रति क्विंटल में खरीदा जा रहा है, जबकि लागत मूल्य कहीं अधिक है। महापंचायत में किसानों ने आरोप लगाया कि बरेली विकास प्राधिकरण ने उनकी जमीन अधिग्रहित कर ली लेकिन अब तक मुआवज़ा नहीं दिया गया। किसानों का कहना था कि सरकार ने अब तक एक भी वादा पूरा नहीं किया और मौजूदा हालात नेपाल जैसे हो चुके हैं।
सभा में मंच से किसानों ने चेतावनी दी कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो 2027 में सरकार को बदल देंगे। महापंचायत के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और मौके पर भारी संख्या में पीएसी बल तैनात किया गया।



