ललितपुर
वीर बाल दिवस पर होगा प्रभातफेरी आज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। श्रीगुरुसिंह सभा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष ओंकार सिंह सलूजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह सलूजा ने बताया कि गुरु गोविंद सिंहजी के चारों साहिबजादों का शहीदी दिवस 26, 27, 28 दिसंबर को गुरुद्वारा साहिब लक्ष्मीपुरा में मनाया जाएगा। इस अवसर पर 26 दिसंबर को सुबह 8 बजे बीरबाल दिवस के उपलक्ष में प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब लक्ष्मीपुरा से आरंभ होगी, जो कि आजाद चौक, वीर सावरकर चौक, घंटाघर होते हुए वापस गुरुद्वारा साहब लक्ष्मीपुरा पहुंचेगी। समापन पश्चात गुरबाणी कीर्तन, दूध-लंगर के प्रसाद वितरित होंगे।



