
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा : मुण्डावर खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयवर्धन सिंह खैरिया के निर्देशन में राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रसगन में मंगलवार को स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। समाजसेवी दिनेश शर्मा ने फीता काटकर शिविर का शुभारम्भ किया ।शिविर प्रभारी डॉ.रश्मि यादव ने बताया की इस चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं आमजन को मिल रही है।साथ ही शिविर में एन सी डी,आर सी एच गतिविधियाँ, टी बी स्क्रीनिंग, आभा आईडी, टीकाकरण मानसिक स्वास्थ्य, मातृ व शिशु स्वास्थ्य सम्बंधित सेवाएं दी गई। शिविर की व्यवस्था में ग्रामवासियो ने सहयोग किया। इस अवसर पर नर्सिंग ऑफिसर देवेंद्र यादव,राजेंद्र सिंह चौधरी, गीता यादव, एल एच वी सुमित्रा, प्रसाविका, सुमनलता चौधरी, शर्मीला यादव कुशुमलता, शर्मीला चौधरी, फार्मासिस्ट मनीष शर्मा, डाटा एंट्री ऑपरेटर लेखपाल सैनी, सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर राजेश गुप्ता,सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सरिता चौधरी,लेब टेक्निशियन अनिल मीना व सेक्टर की आशा सहयोगनीयाँ शिविर में उपस्थित रही।


