बरेली

सीएचसी पर लगा नसबंदी शिविर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। फरीदपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ अनुराग गौतम की देखरेख में नसबंदी कैंप आयोजित किया गया। इस शिविर में 13 महिलाओं की नसबंदी की गई। बताते चलें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर में नसबंदी कैंप का आयोजन किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनुराग गौतम के निर्देशन में शिविर लगा। इसमें 13 महिलाओं की नसबंदी हुई। इस मौके पर परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक किया गया उनका परिवार नियोजन के संसाधनों की जानकारी दी गई। लाभार्थियों को 102 एम्बुलेंस से घर पर भेजा गया। कैंप में डॉक्टर सीमा, डॉक्टर अर्चना अग्रवाल, कार्यक्रम प्रबंधक अनुराग शर्मा, विनीत एआरओ, प्रीती राना स्टाफ नर्स,साधना स्टाफ नर्स, एलिश स्टाफ नर्स, रूचि जयसवाल, उमेश,गंगा देवी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button