संघ की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भुसावर में एक फरवरी को होगा विराट हिन्दू सम्मेलन
ठाकुर गणेश जी मन्दिर प्रांगण में पोस्टर का किया विमोचन जयकारों से गूंजायमान हुआ भुसावर कस्बा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर : कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शाताब्दी बर्ष के उपलक्ष्य में आगामी 1 फरवरी को आयोजित होने जा रहे जा रहे विराट हिन्दू सम्मेलन के निमंत्रण हेतु आयोजन समिति के सदस्यों सहित हिन्दू समाज के लोगों ने छोंकरवाडा सड़क मार्ग स्थित राजामण्डी के पास ठाकुर गणेश मन्दिर प्रांगण में प्रथम पूज्य भगवान गणेश को सम्मेलन में पधारने हेतु प्रथम निमंत्रण दिया गया और विराट हिन्दू सम्मेलन का पोस्टर विमोचन किया। जहां मन्दिर के महंत गजेन्द्र कुमार ने हिन्दू सम्मेलन की पत्रिका भगवान गणेश को समर्पित की। वहीं दूसरी ओर पोस्टर का विमोचन अलवर जिला संघ चालक अशोक मित्तल और भुसावर खंड कार्यवाह मनीष कुमार के द्वारा किया गया। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में मौजूद संघ स्वयंसेवकों, आयोजन समिति सदस्य और हिन्दू समाज के लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाते हुए हिन्दू जगेगा देश जगेगा, जात पात की करो विदाई, हम सब हिन्दू भाई भाई जैसे नारों से गुंजायमान कर दिया। वहीं अलवर जिला संघ चालक अशोक मित्तल जी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे वर्ष भर संघ शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम पूरे देश भर में किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में समस्त हिन्दू समाज को एक करने के उद्देश्य से विराट हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम किए जा रहे हैं। भुसावर की केशव बस्ती में होने वाला हिन्दू सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। वहीं दूसरी ओर खण्ड कार्यवाह मनीष कुमार ने बताया कि 01 फरवरी को भुसावर के सलैमपुर खुर्द सड़क मार्ग स्थित प्राचीन धरोहर सैरकी के पास जिंदल फार्म हाउस में होने वाला विराट हिन्दू सम्मेलन भुसावर के सभी जाति वर्ग का महासंगम होगा। जिसमें क्षेत्र के महान संतों का समागम होगा। विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजक समिति के संयोजक ओमप्रकाश पंडित ने बताया कि हिन्दू सम्मेलन के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। जहां कस्बे के विभिन्न मन्दिरों से कलश यात्राओं का आयोजन होगा। भारतमाता, महापुरुषों और संतों की झांकियां निकलेंगी। वहीं विराट हिन्दू सम्मेलन में महान संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों, आयोजक समिति सदस्यों और समस्त हिन्दू समाज के लोग मौजूद थे।



