बरेली
2027 में पूर्ण बहुमत से बहुजन समाज पार्टी की बनेगी सरकार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : विधानसभा क्षेत्र आंवला व बिथरी चैनपुर नवाबगंज भोजीपुरा में बहुजन समाज पार्टी देश में राष्ट्रीय स्तर की तीसरे नंबर की पार्टी की अध्यक्षा एवं पूर्व सांसद तथा उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री रही देश मे बहन जी का खिताब पाने वाली बहन कुमारी मायावती जी के दिशा निर्देशानुसार सबसे निचले स्तर गांव बूथ चलो अभियान के तहत ग्राम पंचायतों के बूथो पर पिछड़ा वर्ग भाईचारा की बैठ की गई बैठक में पूर्व पदाधिकारी डीपी मौर्य एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे मीटिंग के मुख्य अतिथि जिला संयोजक बीआर सागर जिला संयोजक राजेंद्र कश्यप बहुजन समाज पार्टी पिछड़ा वर्ग भाईचारा के उपस्थित रहे जिला संयोजक बी आर सागर ने 9 अक्टूबर लखनऊ मान्यवर कांशीराम स्मारक स्थल पर मान्यवर कांशीराम साहब जी के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने को लाखों लाखों की संख्या में पहुंचने पर आप सभी का हार्दिक धन्यवाद बहन कुमारी मायावती जी ने भी आभार व्यक्त करते हुए हार्दिक धन्यवाद किया है आप सभी की ताकत ने सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के मुंह बंद कर दिए हैं बहुजन समाज पार्टी किसी जाति धर्म व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं रही है बहुजन समाज पार्टी केवल गैर बराबरी वाली व्यवस्था के खिलाफ रही है !
जिला संयोजक बी आर सागर ने कहा बीएसपी की विरोधी पार्टियों से बहुत ही सावधान रहने की आवश्यकता है किसी भी प्रकार से बिल्कुल भी गुमराह नहीं होना है दलित पिछड़ों के साथ-साथ सर्व समाज में भाईचारा पैदा करके ही मजबूत करके 2027 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने काम करें हमें पूर्ण विश्वास है की 2027 में बहुजन समाज पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी !
जिला संयोजक राजेंद्र कश्यप ने कहा मान्यवर काशीराम साहब जी के बाद मान्यवर कांशीराम साहब जी की बनाई हुई पार्टी बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा बहन कुमारी मायावती जी दलित पिछड़ों में जन्में सभी महापुरुषों को मान सम्मान देने के साथ-साथ दबे पिछड़े और दलितों को आगे बढ़ने का कार्य कर रही है ! बैठक में हरीश कश्यप ,सेवाराम ,रामकुमार परशुराम प्रधान, संजू ,हरपाल लोधी, रामफल दिवाकर, रामकुमार कश्यप ,झमन लाल जाटव, खरमसेन प्रजापति, राम प्रताप मौर्य, दामोदर कश्यप ,खिवासेन गंगवार ,ओंकार सिंह कश्यप प्रधान , नवल किशोर कश्यपएडवोकेटआदि उपस्थित रहे


