गोड्डा

अपराधियों का तांडव, पैसा छीनने के साथ हाइवा में लगाया आग, जांच में जुटी पुलिस

अपराधियों का तांडव, पैसा छीनने के साथ हाइवा में लगाया आग, जांच में जुटी पुलिस

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

गोड्डा। महागामा अनुमंडल के ललमटिया थाना क्षेत्र ललमटिया – बोआरीजोर मुख्य सड़क के बीच स्थित बाबूपुर गांव के पास एक हाईवा को अज्ञात अपराधियों ने आग के हवाले कर दिया। घटना बुधवार देर रात की है। ललमटिया के तरफ से आ रही हाइवा वाहन को सड़क पर खजूर पेड़ का बोटा लगाकर रोका गया, इसके बाद दर्जनों की संख्या में अज्ञात अपराधियों ने हाइवा चालक को केबिन से उतारकर पैसा छीना और हाइवा को आग के हवाले कर दिया। पीड़ित चालक के सूचना थाना प्रभारी रोशन कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक, एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गये। आग को बुझाने के लिए पुलिस ने दमकल वाहन को बुलाया और फिर आग बुझाया गया। पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button