गोड्डा
नशामुक्त भारत अभियान के तहत प्लस टू विद्यालय रमला के छात्रों ने निकाली साइकिल रैली

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
गोड्डा : नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत निषिद्ध मादक पदार्थों के रोकथाम एवं जागरूकता हेतु उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय रमला के छात्रों द्वारा गांव में साइकिल रैली निकाली गई। विद्यालय के प्राचार्य जयराम प्रसाद यादव द्वारा छात्रों को हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली के लिए रवाना किया गया।छात्रों ने पूरी उर्जा से साइकिल रैली द्वारा पूरे गांव का भ्रमण कर यह जागरूकता संदेश दिया। मादक पदार्थों का व्यक्ति को किसी भी परिस्थिति में सेवन नहीं करना चाहिए। साइकिल रैली के दौरान छात्रों के साथ शिक्षक तारिक अनवर, शकील अहमद, शिवनंदन प्रसाद, अमरजीत दास, मनोवर आलम, नीरज कुमार सिंह मौजूद रहे।



