शामली
राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस का द्वितीय एकदिवसीय शिविर संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कांधला। नगर के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा द्वितीय एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत उठे समाज के लिए उठें-उठें, जगे स्वराष्ट्र के लिए जगे-जगे के साथ किया गया। प्रथम सत्र में शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार ने छात्राओं को योगाभ्यास कराया, जिसके पश्चात छात्राओं ने शिविर स्थल के आसपास पेड़-पौधों की सिंचाई कर स्वच्छता अभियान चलाया।दूसरे सत्र में राष्ट्रीय सेवा योजना उत्तर प्रदेश द्वारा निर्धारित विषय कौशल विकास हेतु युवा को केंद्र में रखते हुए राजकीय पॉलिटेक्निक जसाला द्वारा तकनीकी शिक्षा के प्रति जागरूकता विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। प्रवक्ता कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए पॉलिटेक्निक जैसी संस्थाओं का संचालन कर रही हैं, जहां अध्ययन कर युवा अपने कौशल को विकसित कर सकते हैं। शिविर का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। द्वितीय एकदिवसीय शिविर का आयोजन एवं संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्याम बाबू द्वारा किया गया। इस दौरान सैकड़ो छात्राए, विद्यालय का स्टाफ सहित आदि मौजूद रहे।


