अलवर
वन राज्यमंत्री ने जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुना अधिकारियों को परिवेदनाओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अलवर । पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुनकर उनके त्वरित निराकरण करे निर्देश दिये।
वन राज्यमंत्री शर्मा ने जनसुनवाई में आए पेयजल, विद्युत, सडक, पुलिस आदि की परिवेदनाएं लेकर आए फरियादियों की परिवेदनाओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि फरियादियों की समस्याओं का निराकरण होने पर उन्हें सूचित कर उनके संतुष्टि स्तर में वृद्धि करें। उन्होंने निर्देश दिये कि आमजन को मूलभूत समस्याओं की प्राथमिकता से सुनवाई करें। इस कार्य में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने फरियादियों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा अंतिम पंक्ति तक के पात्र व्यक्ति के कल्याण हेतु विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिनका जागरूक रहकर न केवल स्वयं लाभ उठाएं बल्कि अन्य पात्र व्यक्तियों को भी इन योजनाओं के प्रति जागरूक कर लाभांवित करावे ।
इस दौरान उमरैण क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा मंदिर व धार्मिक स्थल के विषय में दिए ज्ञापन पर मंत्री शर्मा ने ज्ञापन पर सकारात्मकता के साथ विचार करने का भरोसा दिलाया।




