गाजियाबाद
लोनी में 15 फुट गहरे टैंक में गिरे नंदी महाराज की गौ रक्षको ने बचाई जान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : रामेश्वर पार्क कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बेसहारा नंदी महाराज 15 फुट गहरे खुले टैंक में गिर गए। इस घटना की सूचना कालोनी के नागरिकों ने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं गौरक्षक रवि धामा को फोन पर दी गई।
सूचना मिलते ही रवि धामा तुरंत मौके पर पहुंचे और खन्ना नगर चौकी इंचार्ज दिवाकर कुमार को इस मामले से अवगत कराया। इसके बाद दरोगा सर्वेश राठौड़ एवं अजय विश्वकर्मा भी पुलिस टीम के लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद गड्ढे में गिरे
नंदी महाराज को बाहर निकालने के लिए रस्सियों की मदद से प्रयास किए गए, लेकिन टैंक अत्यधिक गहरा होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद रवि धामा द्वारा नगरपालिका परिषद लोनी को इस घटना की जानकारी दी गई परंतु नगरपालिका द्वारा जे सी बी मशीन उपलब्ध नहीं कराई गई
मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एकत्र जिम्मेदार ने मिलकर रस्सियों के सहारे सामूहिक प्रयास किया और कड़ी मेहनत के बाद अंततः नंदी महाराज को सुरक्षित गहरे टैंक से बाहर निकाल लिया गया। नंदी महाराज के बाहर आते ही मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
इस दौरान गोलू तोमर, रमेश कुमार, यश बालियान, सुधीर राणा, अक्षय तोमर, विपिन सहित अनेक लोगों ने इसमें सराहनीय सहयोग किया। स्थानीय लोगों ने इस मानवीय एवं गौ-रक्षा कार्य के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।



