ललितपुर

महरौनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये कुल 21 प्रार्थना पत्र, 3 का हुआ मौके पर निस्तारण,

फरियादियों की समस्या का गम्भीरता से निस्तारण करे सम्बंधित अधिकारी- अंकुर श्रीवास्तव, 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 ललितपुर महरौनी :  तहसील सभागार महरौनी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन  अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव एवम अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
   समाधान दिवस में आए फरियादियों की समस्याओं को अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने गंभीरता पूर्वक सुना एवम जिस विभाग से सम्बन्धित शिकायत प्राप्त हुई, उस विभाग के सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिए कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण शीघ्र निस्तारण हो।
समाधान दिवस में शिकायतों की स्थिति
सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग से सम्बन्धित 03, पुलिस विभाग से सम्बंधित 05, बिकास विभाग से सम्बंधित 01,पूर्ति विभाग से सम्बंधित 05, बिधुत विभाग से सम्बंधित 02, चकबन्दी से सम्बंधित 03, नगर पंचायत से सम्बंधित 01 व अन्य विभाग से सम्बंधित 01 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इस प्रकार पूरे समाधान दिवस में कुल 21 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमे से 03 का हुआ मौके पर निस्तारण!
यह रहे मौजूद
समाधान दिवस में  उपजिलाधिकारी राघवेन्द्र शर्मा, तहसीलदार तनवीर हसन, चकबन्दी सीओ, बिधुत जेई, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत साक्षी साहू, मंडी सचिव गिरिजेश तिवारी, वनाधिकारी योगेंद्र खरे, पूर्ति अधिकारी, जलकल जेई, सिचाई विभाग सहित कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, कस्बा प्रभारी निखिल मालिक, सहित सोजना थानाध्यक्ष, बानपुर थानाध्यक्ष, चौकी इंचार्ज कुम्हेड़ी, चौकी इंचार्ज खितवांस सहित राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे!
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button