पेसा कानून लागू होने से गाँव के चौपाल पर होंगे फैसले
मुख्यमंत्री को संजीव बेदिया ने दी बधाई।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग बड़कागांव झारखण्ड सरकार द्वारा पेसा कानून (पंचायत उपबंध अनुसूचित क्षेत्र) की अधिसूचना जारी किए जाने पर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य जिला अध्यक्ष हजारीबाग संजीव बेदिया ने माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को बधाई दी है। उन्होंने इस निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे राज्य में ग्राम सभा सशक्त होगी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वशासन को मजबूती मिलेगी। विकास राणा ने कहा कि पेसा कानून लागू होने के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े निर्णय जिला मुख्यालयों में नहीं, बल्कि गाँव के चौपाल पर ग्राम सभा की अनुमति से लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कानून आदिवासी और ग्रामीण समाज को उनके अधिकार दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने यह भी कहा कि झारखण्ड के अलग राज्य बनने के 25 वर्षों बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा पेसा कानून को लागू करना राज्य की जनता के प्रति उनके दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। इस निर्णय से गाँवों में स्वशासन की स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। विकास राणा ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनके पूरे मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कैबिनेट से मंजूरी और अधिसूचना जारी कर सरकार ने झारखण्ड की ग्रामीण जनता को एक बड़ी सौगात दी है।



