सिंगरौली
पिपरा झांपी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के नाम पर ₹27,000 का घोटाला
पैसा सरपंच व दलालों की जेब में!

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। ग्राम पंचायत पिपरा झांसी में का एक और भ्रष्टाचार सामने आया है, जिसमें “विकसित भारत संकल्प यात्रा” के नाम पर पंचायत फंड से कुल ₹27,000 रुपए निकले गए है—जिसमें ₹12,000 टेंट और ₹15,000 किराना सामान का भुगतान दर्शाया गया है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के नाम पर फर्जी भुगतान-
न यात्रा, न टेंट, न किराना सामग्री ग्रामीणों के मुताबिक गांव में ऐसी कोई संकल्प यात्रा हुई ही नहीं सवाल यह है कि जब कार्यक्रम हुआ ही नहीं, तो टेंट कहां लगा? किस स्थान पर लगा?
जनता के पैसों पर हो रहा है अय्याशी
बच्चों के खिलौनों से लेकर बड़े त्योहारों तक के नाम पर बार-बार भुगतान दिखाया गया, लेकिन जमीनी हकीकत शून्य है। पंचायत के पैसों से सरपंच का घर बन रहा है और दलालों की अय्याशी हो रही है लेकिन गांव का विकास पूरी तरह ठप है।



