बहराइच

उर्वरक से सम्बन्धित समस्याओं के लिए जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय में स्थापित हुआ कन्ट्रोल रूम

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बहराइच । जनपद मे कृषकों को सुगमतापूर्वक तथा गुणवत्तायुक्त उर्वरक निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराने हेतु जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी, बहराइच कार्यालय मे कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गई है। यह जानकारी देते हुए जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव ने बताया कि उर्वरक प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या होने पर किसान बन्धु कन्ट्रोल रूम के मो.न. 7839882245, 9839701048 व 8423270566 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं जहां से किसान भाईयों की समस्या का यथोचित समाधान तत्काल किया जायेगा। कन्ट्रोल रूम प्रत्येक कार्य दिवस मे प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक चालू रहेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button