झुंझुनू
चंवरा सिलेंडर ब्लास्ट परिवार को अभी तक सरकार से नहीं मिली कोई आर्थिक मदद
उपखंड अधिकारी और जिला कलेक्टर का मौके पर नहीं आना पीड़ित परिवार के साथ घोर अन्याय... सुरेश मीणा किशोरपुरा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं चंवरा। कस्बे के मोरींडा में सिलेंडर ब्लास्ट पीड़ित परिवार को अभी तक सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की सहायता नहीं दी गई है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि उदयपुरवाटी विधायक भी मौके पर आए उन्होंने हर प्रकार की मदद का आश्वासन दिया लेकिन अभी तक कोई सहायता नहीं की। उन्होंने बताया कि भामाशाहों का सहयोग नहीं होता तो ब्लास्ट से बेघर हुए परिवार के लोग ओर बर्बाद जाते। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी उदयपुरवाटी उपखंड अधिकारी और झुंझुनू जिला कलेक्टर अरुण गर्ग का मौके पर नहीं पहुंचाना शासन प्रशासन और सरकारी तंत्र की पोल खोलता है। अधिकारियों ने आश्वासन तो दिया लेकिन किसी ने यह नहीं पूछा कि यह परिवार कहां रहेगा, क्या खाएगा और कैसे अपना जीवन यापन करेगा।
*प्रशासन और बीमा क्लेम कंपनी के अधिकारियों की लापरवाही आई सामने*
आदिवासी श्री मीन सेना के प्रदेश अध्यक्ष समाजसेवी सुरेश मीणा किशोरपुरा ने बताया कि चंवरा में गैस सिलेंडर ब्लास्ट कांड को आज 8 दिन हो गए हैं। शासन और प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की सहायता राशि नहीं आई है। बीमा कंपनी के अधिकारियों का भी रोज पीड़ित परिवार मेहमान की तरह इंतजार कर रहा है। आज तक जिला कलेक्टर और उदयपुरवाटी एसडीओ का मौके पर नहीं पहुंचाना पीड़ित परिवार के साथ घोर अन्याय की श्रेणी में आता है। किशोरपुरा ने कहा कि भामाशाह है और समाजसेवी लोग अगर इस परिवार की मदद में आगे नहीं आते तो शासन प्रशासन और नेताओं के भरोसे तो 12:00 बज जाते। मलबा और झूलती छत से पुनः हादसे की आशंका बनी हुई है। पीड़ित परिवार को रोजाना पहरा देना पड़ रहा है। मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश की भावना बनी हुई है। सुरेश मीणा किशोरपुरा, रवींद्र सिंह पौंख, शीशराम खटाणा ने शासन प्रशासन को चेतावनी दी है कि तीन दिन में इस पीड़ित परिवार की शुद्ध नहीं ली गई तो आंदोलन की राह पकड़नी पड़ेगी। उन्होंने गैस एजेंसिंयों की गाड़ियों को गांवों में नहीं घुसने देने के लिए भी चेताया है।



