सिंगरौली

सिंगरौली जिले का झलरी ग्राम जुडे़गा प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम से। 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम के 123वें भाग का प्रसारण रविवार 29 जून को किया जाएगा। प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम मे देश के विभिन्न स्थानों को सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय से जोड़ा जाता है तथा कार्यक्रम के दौरान उस स्थान की झलकियां भी मन की बात कार्यक्रम में प्रसारित की जाती हैं। मन की बात कार्यक्रम मे इस बार मध्यप्रदेश से एक मात्र ग्राम झलरी जुड़ने जा रहा है जो कि मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के देवसर विधानसभा में स्थित है। झलरी ग्राम का बूथ क्रमांक 195 को मन की बात कार्यक्रम के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय से जोड़ा जाएगा तथा कार्यक्रम के प्रसारण मे सीधे तौर पर मन की बात कार्यक्रम के श्रोता प्रधानमंत्री कार्यालय से जुड़े रहेंगे जिसकी झलकियां सीधे प्रसारण के दौरान देखी जा सकेंगी।
भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली इस बार के मन की बात कार्यक्रम को विशेष बनाने में जुड़ गई है। जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने बताया कि पार्टी ने झलरी ग्राम मे मन की बात कार्यक्रम को उत्कृष्ट बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा को प्रभारी बना के भेजा है जो कार्यक्रम के समय बूथ पर उपस्थित रहेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वो स्वयं एवं कार्यक्रम की जिले की प्रभारी पूनम गुप्ता झलरी ग्राम के बूथ क्रमांक 195 मे उपस्थित रह कर मन की बात कार्यक्रम मे सम्मिलित होंगे तथा जिले भर के समस्त बूथों पर मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया जायेगा तथा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा जिसके लिए प्रत्येक बूथ के लिए अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस बार सिंगरौली सीधे तौर पर प्रधानमंत्री कार्यालय से जुडे़गा इसलिए पूरे जिले मे इस कार्यक्रम का आयोजन भव्य होगा तथा प्रत्येक बूथ पर मन की बात कार्यक्रम देखा व सुना जायेगा।
जिला कार्यालय मे इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई स्तर की बैठकें का आयोजन किया गया तथा प्रत्येक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी को इस कार्यक्रम को उत्कृष्ट बनाने के निर्देश जारी किए गए। नगरीय क्षेत्र मे कार्यक्रम को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए पार्षद दल की बैठक का भी आयोजन किया गया जिसमें निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय एवं नेता प्रतिपक्ष सीमा जायसवाल समेत समस्त पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button