तनवीर आलम ने कार्यकर्ताओं के साथ की अहम बैठक
Tanveer Alam held an important meeting with the workers

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। कांग्रेस के पाकुड़ जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार की अध्यक्षता में हुई बैठक में हूल दिवस की शुभकामनाओं के साथ बैठक का शुभारम्भ हुआ, जिसमें विभिन्न अहम बिंदुओं पर चर्चाएं की गई।वही बैठक के बतौर मुख्यातिथि कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में तथा हूल दिवस को लेकर कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चाएं की। साथ ही सभी उपस्थित कांग्रेसियों दिशम गुरु गुरु शिबू सोरेन की बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना भी किया। वही कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने दूर- दराज से आये आम-जनों सहित कार्यकर्ताओं के समस्याओं से रूबरू होने के पश्चात यथाशीघ्र निष्पादन कराने की भरोसा दिलाया। बैठक में प्रखणड अध्यक्ष मानसारुल हक, प्रखण्ड पर्यवेक्षक अशोक दास, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, असद हुसैन, सेमीनुल इसलाम, ए. गंगुली, शाहीन परवेज, बेलाल शेख, रामविलास महतो, सोशल मीडिया चैरपर्सन पियारुल इस्लाम, मिस्टर शेख, वंशराज गोप, शहनाज बेगम, नसीम आलम, आनसारुल हक आदि उपस्थित थे।



