साहेबगंज

मॉडल कॉलेज राजमहल में अनुशासन साइबर अपराध पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

Special lecture on discipline and cyber crime organised at Model College Rajmahal

नेशनल प्रेस डांस ब्यूरो।
साहिबगंज राजमहल प्रखंड के मॉडल कॉलेज में एक विशेष व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का मुख्य विषय अनुशासन,साइबर अपराध एवं सकारात्मक आचरण रहा,जिसमें पुलिस कप्तान साहिबगंज अमित कुमार सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए।कार्यशाला की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.रणजीत कुमार सिंह द्वारा अतिथि पुलिस कप्तान अमित कुमार सिंह एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र और पौधा भेंट कर स्वागत के साथ हुई। पुलिस कप्तान अमित कुमार सिंह मार्गदर्शक व्याख्यान मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के बढ़ते स्वरूप और उनसे बचाव की सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने कहा अनवेरिफाइड लिंक,वीडियो कॉल, मैसेज और फेक प्रोफाइल से सतर्क रहें।बैंक कभी भी ओटीपी,पिन या पासवर्ड नहीं पूछता,इसलिए ऐसी किसी भी मांग पर तुरंत सावधान हो जाएँ।बढ़ते डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड के बारे में विद्यार्थियों को सतर्क करते हुए बताया कि किसी अज्ञात कॉल पर विश्वास न करें और किसी भी तरह का भुगतान न करें।उन्होंने विद्यार्थियों को सरकारी कॉमन हेल्पलाइन नंबर112की जानकारी दी,जहाँ से अब पुलिस सहायता, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाएँ एक ही नंबर से प्राप्त की जा सकती हैं।इसके साथ ही पुलिस कप्तान ने नशा एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों पर गंभीर चर्चा की और युवाओं से इससे दूर रहने की भावनात्मक अपील की।उन्होंने कहा कि नशा न केवल स्वास्थ्य बल्कि करियर और जीवन दोनों को नष्ट कर देता है।अंत में पुलिस कप्तान अमित कुमार सिंह ने कॉलेज के विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए अनुशासन, जागरूकता और सकारात्मक सोच को जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा दी।इस मौके पर कार्यक्रम में एसडीपीओ बिमलेश कुमार त्रिपाठी राजमहल,तीनपहाड़ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडे,राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी,सहित कई अन्य पुलिस पदाधिकारी,कर्मचारी व सैकड़ो छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button