गोड्डा

मेहरमा में सघन वाहन जांच अभियान, नियम उल्लंघन पर पुलिस सख्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेहरमा। महागामा अनुमंडल में कानून-व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से आज मेहरमा थाना क्षेत्र के सिद्धू–कान्हो चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आज़ाद ने किया। अभियान के दौरान महागामा इंस्पेक्टर उपेन्द्र कुमार महतो, मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर, बलबड्डा थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह, महागामा थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल, ललमटिया थाना प्रभारी रोशन कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। पुलिस टीम ने दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, वाहन के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र की बारीकी से जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को सख्त चेतावनी दी गई, वहीं कुछ मामलों में कानूनी कार्रवाई भी की गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आज़ाद ने बताया कि लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और अपराध पर नियंत्रण के लिए यह अभियान चलाया गया है। यातायात नियमों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है, लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस सघन जांच अभियान से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता का स्पष्ट संदेश गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे नियमित अभियान से दुर्घटनाओं में कमी और अपराध पर अंकुश लगेगा। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, अपने वाहन के सभी कागजात साथ रखें और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाएं। आने वाले दिनों में भी इस तरह के जांच अभियान जारी रहने की बात कही गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button