खैरथल

धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, भव्य शोभायात्रा निकली,श्रृद्धालुओं ने पाई प्रसादी 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल । खैरथल शहर में शनिवार को जांगिड़ समाज की ओर से भगवान विश्वकर्मा की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जांगिड ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में सुबह हवन किया गया भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया,और प्रसादी का वितरण किया गया जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में शोभा यात्रा में भाग लिया, जिससे आयोजन की शोभा और बढ़ गई।
शोभा यात्रा जांगिड़ धर्मशाला हरसौली रोड़ से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों चालीस फुटा रोड़,किशनगढ़ रोड से रेलवे फाटक से तिरंगा बाजार,पुरानी मण्डी से गुजरती हुई  विश्वकर्मा मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान विश्वकर्मा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।खैरथल के आसपास के गांवो से भी लोग बड़ी संख्या मे पहुंचे
इस दौरान अध्यक्ष सतीश जांगिड़, पूर्व अध्यक्ष मानसिंह जांगिड़, देशराज जांगिड़, रमेश चंद, कैलाश चंद,गुरूदत, जीतेंद्र कुमार, योगेश उपाध्यक्ष, फूल चंद, हरगोविंद जांगिड, हजारी लाल,चेतराम,दिनेश,मुकेश जांगिड, यशवंत,किशन लाल, गिर्राजप्रसाद,लोकेश सहित बड़ी संख्या मे समाज के लोग मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button