अमरोहा
हसनपुर में जलभराव और गंदगी से परेशान लोग
समाधान दिवस में मोहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हसनपुर : चामुंडा मार्ग स्थित वार्ड नंबर 15 के निवासियों ने जलभराव और गंदगी की समस्या से निजात पाने के लिए शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी आवाज उठाई। स्थानीय निवासियों ने ब्लॉक सभागार में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की
जलभराव और गंदगी की स्थिति
मोहल्लेवासियों का कहना है कि मार्ग पर लगातार जलभराव और गंदगी की स्थिति बनी रहती है। इस मार्ग पर एक स्कूल और मंदिर भी है, जिससे आवाजाही प्रभावित होती है। बारिश के मौसम में तो स्थिति और भी खराब हो जाती है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार वार्ड सभासद से इस समस्या की शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। प्रदर्शन में कप्तान, दिलशाद, रईस, आसिफ सलमानी, आदिल अली, मोहम्मद अहमद, इकराम, यामिन, शाहनवाज और शौफिन सहित कई स्थानीय निवासी शामिल थे।



