बोकारो

23वाॅ इस्पातांचल स्वदेशी मेला के संयोजक बनाए गए अनिल कुमार गोयल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। बोकारो के हृदयस्थली मजदूर मैदान में 23 वाॅ इस्पातांचल स्वदेशी मेला 2026 जो दिनांक 27 जनवरी से 5 फरवरी तक चलने वाला इस्पातांचल स्वदेशी मेला के मेला संयोजक प्रतिष्ठित व्यवसायी एंव समाजसेवी अनिल कुमार गोयल बनाए गए । जैसा कि पूर्व में भी स्वदेशी जागरण मंच की परंपरा रही है और हर दूसरे- तीसरे वर्ष नए मेला संयोजक बनाया जाता है। इस बार श्री गोयल जी के नेतृत्व में इस्पातांचल स्वदेशी मेला लगने जा रहा है। प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए क्षेत्रीय संयोजक अमरेन्द्र सिंह और जिला संयोजक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की इस बार का स्वदेशी मेला मृदुभाषी व्यवसायी एवं समाजसेवी श्री गोयल जी के नेतृत्व में स्वदेशी मेला लगेगा। जिसकी सहमती श्री गोयल जी ने दिया एंव मेला के सफलता के लिए हर संभव प्रयास करने का अश्वासन दिए। साथ ही समय-समय पर मेला कैसे और अच्छा हो इस पर दिशा निर्देश भी देने का आश्वासन दिया है । उन्होंने कहा की पूर्व में जिस प्रकार की गरिमापूर्ण स्वदेशी मेला का आयोजन होता रहा है उसी के अनुरूप इस बार भी स्वदेशी मेला का आयोजन होगा। इसके लिए आयोजन समिति स्वागत समिति का गठन एक-दो दिनों में कर लिया जाएगा I मेला के निमित्त स्टॉल का बुकिंग आरंभ हो गया है। लोग अपने आवश्यकता अनुसार स्टॉल का बुकिंग करवाना शुरू कर दिया है I जिला संयोजक प्रमोद कुमार सिन्हा ने स्वदेशी परिवार, बोकारो जिला के तरफ से अनिल गोयल को स्वदेशी मेला संयोजक बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि इस बार श्री अनिल गोयल जी के मार्गदर्शन में एक भव्य एवं आकर्षक स्वदेशी मेला लगेगा

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button