बरेली
मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई रामगंगा में आस्था की डुबकी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। माघ मास के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर रामगंगा स्नान को श्रद्धालु उमड़े। पुण्य की लालसा में आस्थावानों ने रविवार भोर से ही रामगंगा में गोते लगाए। भोर से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला रविवार भोर से शुरू हुआ और पूरे दिन चलता रहा। भोर की पहली किरण के साथ ही श्रद्धालुओं ने एक साथ रामगंगा में डुबकी लगाई। यह क्रम दोपहर तक जारी रहा। मान्यता है कि यह स्नान सुबह मौन धारण कर किया जाता है। इस कारण सुबह स्नान करने वालों की संख्या ज्यादा रही। लोगों ने स्नान के बाद पूजा करके दान पुण्य किया। वहीं लोगों ने चाट-पकौड़ी के साथ लगे मेले का लुत्फ उठाया।



