गोड्डा

डीसी एवं एसपी ने नि:शुल्क कांवरिया शिविर का किया गया निरीक्षण।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा/पोड़ैयाहाट : प्रखंड अंतर्गत कामराडोल में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव एवंं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के द्वारा नि:शुल्क कांवरिया शिविर का  निरीक्षण किया गया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि यह शिविर कावरियों के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है जहां वे आराम कर सकते हैं, भोजन कर सकते हैं, और अपनी यात्रा जारी रखने के लिए आवश्यक चीजें प्राप्त कर सकते हैं साथ ही साथ गर्म पानी, दवा सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध है। कांवरियों के लिए सभी सुविधाएं नि:शुल्क है। जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए ताकि तीर्थ यात्रियों  किसी भी प्रकार का सामना ना करना पड़े।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक के कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा गया कि समाज में ऐसे कार्य करने से सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती है। पीड़ित मानवों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य होता है।
कांवरिया संघ के सचिव मुरलीधर शर्मा ने बताया कि भागलपुर एवं सुलतानगंज से जल भरकर कांमरिया बाबा बासुकीनाथ एवं देवघर में जलाभिषेक करते हैं। वैसे शिव भक्त कांवरियों के लिए यहां  ठहरने का इंतजाम के साथ साथ निःशुल्क भोजन, चाय नाश्ता, गर्म जल, नींबू पानी, फल एवं बिजली, शौचालय एवं चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई गई है। पिछले कई वर्षों से सुल्तानगंज एवं भागलपुर से बाबा बासुकीनाथ एवं देवघर में बड़ी संख्या में शिव भक्त कांवर लेकर आते है। यह सावन का महीना है, जो कांवरिया तीर्थयात्रा के लिए महत्वपूर्ण है। इस दौरान भक्त भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए कावर लेकर पैदल यात्रा करते हैं। मौके पर थाना प्रभारी पोड़ैयाहाट सहित श्री बाबा बासुकीनाथ समिति के राज कपूर साहा, अजय भवंडिया, आनंद खेतान, अरविंद डिडवालिया एवंं अन्य कार्यकर्तागण मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button