गोड्डा

पीएम श्री उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाघाकोल कन्या भवन निर्माण में भारी अनियमितता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बसंतराय। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के बाघाकोल पंचायत के बाघाकोल स्थित पीएम श्री उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या के भवन में भारी अनियमितता ग्रामीणों उठाए कई सवाल ‘झारखंड सरकार हर बच्चे को बेहतर शिक्षा देने ‘के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। लेकिन बाघाकोल पंचायत के बाघाकोल गांव स्थित पीएम श्री स्कूल में कई लाखों  की लागत से बन रही भवन, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्ष पुराना एक मंजिल स्कूल है और उसका ढलाई का किनारा टूट रहा है। संवेदक और इंजीनियर अपने मनमानी से उसी के ऊपर दूसरी मंजिल भवन बना रहे है। जिससे ठेकेदार और इंजीनियर की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे है।                               बाघाकोल पंचायत के मुखिया शंभू मांझी ने बताया कि   विद्यालय में सैकड़ों बच्चे पढ़ने आते हैं और विद्यालय, शिक्षा का केंद्र होता है। लेकिन भवन निर्माण में अनियमितता देखी जा रही है। आश्चर्य की बात तो यह है छत का किनारा टूट रहा है। उसके बावजूद भी उसी के ऊपर दूसरी मंजिल स्कूल भवन बनाई जा रही है। अब सोच सकते हैं कि यह भवन कितना टिकाऊ होगा। भवन निर्माण करते समय घटिया सामग्री का ईंट और सीमेंट और छड का भी उपयोग किया गया है। मुखिया ने कहा कि उपायुक्त से मांग करता हूं चल रहे भवन निर्माण को लेकर जांच किया जाए। वहीं, स्थानीय और समाजसेवी पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि नसीम भैसानी ने स्कूल के भवन निर्माण कार्य को लेकर कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि संवेदक और इंजीनियर को ब्लैक लिस्ट किया जाए। साथ ही दोनों पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button