बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर विधायक शत्रुघ्न महतो करेंगे अधिकारी से करेंगे वार्ता

संतोष कुमार दे
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो, धनबाद (झा०खं०), झारखंड बिजली वितरण निगम के उदासीन रवैया एवं पूरे क्षेत्र में बिजली की लाचार व्यवस्था को देखते हुए बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने स्वयं संज्ञान में लेते हुए आज 26 मई 2025 दिन सोमवार को प्रातः 10:00 बजे कतरास बाजार तिलाटांड़ बिजली ऑफिस पहुंच कर सम्बन्धित अधिकारियों से स्थिति की जायजा लेंगे एवं जल्द से जल्द व्यवस्था में सुधार हो, इसके लिए सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता करेंगे। वही कतरास वार्ड नंबर 1, 2 ,3 एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के समस्त नगर वासियों , ग्रामीणों एवं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को/ से आज 26 मई 2025 को प्रातः 10:00 बजे तिलाटांड कतरास बाजार स्थित बिजली ऑफिस के कार्यालय में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस विकट समस्या को दूर करने के लिए अपना बहुमूल्य समय प्रदान कर भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।



