अमरोहा

अमरोहा के गजरौला नगर में चोरी

परिवार के आंगन में सोने के दौरान घर से एक लाख नकद और सोने के आभूषण चोरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : गजरौला थाना क्षेत्र के मौहल्ला मायापुरी में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोरों ने एक लाख रुपये की नकदी और दो सोने के आभूषण चुरा लिए। घटना गुरुवार रात करीब दो बजे हुई। नसीम उर्फ बबबन के घर में चोरी हुई। उस समय परिवार के लोग आंगन में सो रहे थे। चोर घर की खिड़की से अंदर घुसे। उन्होंने कमरे की अलमारी में रखे एक लाख रुपये नकद चुरा लिए। साथ ही नसीम की बहू नरगिश के सोने का पैंडल और कानों के झुमके भी ले गए।सुबह जब परिवार के लोग उठे तो उन्होंने देखा कि घर के कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित नसीम ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। पीड़ित के पिता अब्दुल अजीज भी घटना के समय आंगन में सो रहे थे। चोरों ने चतुराई से वारदात को अंजाम दिया और परिवार के सदस्यों को पता भी नहीं चला। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button