कानपुर
महर्षि बाल्मीकि जन्मोत्सव केंद्रीय मेला कमेटी द्वारा सर्वजातीय सामूहिक विवाह का आयोजन किया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
कानपुर : मोतीझील स्थित बाल्मीकि उपवन में महर्षि बाल्मीकि जन्मोत्सव केंद्रीय मेला कमेटी द्वारा धूमधाम से बाल्मीकि जयंती मनाई गई इस अवसर पर सर्वजातीय सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें 87 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। सभी जोड़ों ने सात फेरे लेकर और एक दूसरे का हाथ थाम कर जीवनभर साथ निभाने की कसम खाई। मेला कमेटी के मीडिया प्रभारी मुन्ना हजारिया ने बताया कि लाजपत भवन से सभी दूल्हों को बारात गाजे-बाजे के साथ घोड़ी पर बैठकर बारात उठी और कार्यकम स्थल तक पहुंची जहां पर मेला कमेटी के पदाधिकारी व कन्या पक्ष के परिजन द्वारा द्वार चार किया गया पदाधिकारियों व अन्य ने बारात का भव्य स्वागत किया। जिसके उपरान्त बाल्मीकि उपवन में अलग-अलग बने मण्डप में सभी जोड़ों को ले जाया गया। जहाँ पर पहले से सभी सजी-धजी कन्याए जो हाथ में मेहदी,माथे पर टीका और पैर में पायल पहने लाल जोड़े के साथ अपने राजकुमार के आने का इन्तजार कर रही थी। वही समारोह में आये विशिष्ट लोगों का सम्मान किया गया विवाह के सभी नवदम्पति जोड़ों की मेला कमेटी द्वारा गृहस्थी का समान देकर विदाई की गई महर्षि बाल्मीकि जयंती के अवसर पर शहर की मलिन बस्तियों से सैकड़ों लोग शोभा यात्रा निकालकर कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद रमेश अवस्थी,विधायिका नीलिमा कटियार,प्रतिभा शुक्ला,मानवेन्द्र सिंह,अमिताभ बाजपेई,सलिल विश्नोई,सुरेन्द्र मैथानी,अनिल शुक्ला वारसी,सुहेल अंसारी, नौशाद आलम,मो. सारिक सिद्धिकी,सतीश वाल्मीकि महामंत्री,मुन्ना पहलवान,बसंत लाल भारती,सुरेश भारती, श्रीकांत,अशोक भारती,अशोक राइटर,एड. विनोद कुमार,चौधरी रामगोपाल,सुनील लोहिया, मनप्यारे वाल्मीकि,रामस्वरूप, डी डी सुमन,माता प्रसाद,राम जियावन सागर,मान सिंह,राकेश तारा चंद,बृज किशोर लाला,प्रेमादेबी,आरती त्रिवेदी,शिवा पांडेय,नरेंद्र खन्ना, हरभजन,कैलाश मुगेर,खोटे,बेबी कश्यप सहित आदि लोग मौजूद रहे।



