बिजनौर

भारी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुई आरो एआरओ की परीक्षा।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बिजनौर। जिले के 33 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को सुबह समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) की परीक्षा सम्पन्न हो गई। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की देखरेख में आयोजित इस परीक्षा में लगभग 15 हजार परीक्षार्थीयों ने भाग लिया।

परीक्षा सुबह साढ़े नौ से दोपहर साढ़े बारह बजे तक चली। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा को शांतिपूर्वक कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया। साथ ही सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की भी ड्यूटी लगाई गई। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह और एएसपी सिटी संजीव वाजपेई ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ केपीएस कन्या इंटर कालेज, आरजेपी इंटर कालेज, जीजीआईसी इंटर कालेज समेत कई अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षार्थियों को सघन तलाशी के बाद ही परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। चेकिंग के दौरान परीक्षार्थियों के जूते, मोजे और कलावा भी उतरवाकर जांच की गई। सुबह लगभग 9 बजे सभी परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक और मेटल डिटेक्टर से भी जांच की गई। किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के अलावा पानी की बोतल सहित अन्य चीजों को परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने पर पाबंदी रही। कई परीक्षार्थी शनिवार रात को ही बिजनौर पहुंच गए थे, जबकि अन्य सुबह सवेरे अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button