ललितपुर

अधिकारियों, कर्मचारियों की कार्यालय में उपस्थित का स्थलीय सत्यापन करने विकास भवन पहुंचे जिलाधिकारी

अनुपस्थित कर्मचारियों को दिए कड़े निर्देश, कार्यशैली  में बदलाव करें अन्यथा कड़ी कार्रवाई को तैयार रहे

अधिकारियों को समय से ऑफिस पहुंचकर जन समस्याओं के निस्तारण व विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन कराने के दिए निर्देश
लाभार्थियों को ट्राई साइकिलों का किया वितरण, दिव्यांगों के खिले चेहरे
कचहरी से विकास भवन तक जाम की स्थिति का लिया जाएगा और समस्या के निस्तारण का दिया आश्वासन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

ललितपुर। सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समय से उपस्थित का स्थलीय सत्यापन करने के लिए बुधवार को जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने सुबह अचानक विकास भवन पहुंचकर सभी विभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान समाज कल्याण विभाग में लेखाकार के पद पर तैनात सुरभि शर्मा अनुपस्थित पाई गई, उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर एक दिन पूर्व के भी हस्ताक्षर नहीं किए गए थे। जिलाधिकारी ने स्वयं उपस्थित पंजिका पर अनुपस्थिति दर्ज कर समाज कल्याण अधिकारी को कड़े निर्देश दिए कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही ना हो, यदि फिर भी उक्त कर्मचारी की कार्यशैली में बदलाव नहीं आता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी से विभाग द्वारा संचालित पारिवारिक लाभ योजना, वृद्धावस्था पेंशन, छात्रवृत्ति योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और त्वरित गति से सभी आवेदनों का निस्तारण समय सीमा के भीतर करने के निर्देश दिए। जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय में पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि वह विभाग की मंडलीय समीक्षा बैठक में प्रतिभा करने हेतु गए हैं। मौके पर सीडीओ को निर्देशित किया गया कि वे समय-समय पर कार्यालय का निरीक्षण कब अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लेते रहें। इसी प्रकार उपयुक्त सहकारिता के कार्यालय में पहुंचने पर पाया गया कि वह अपने कक्ष में नहीं थे परंतु कुछ ही समय में उपस्थित हो गए, जिलाधिकारी ने ए आर कोपरेटिव से जनपद में क्रय केन्द्रों की स्थिति, किसानों की उपज के क्रय विक्रय एवं भुगतान का ब्यौरा तलब किया और निर्देश दिए कि किसी भी दशा में किसानों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, प्रत्येक क्रय केन्द्र पर भ्रमण कर वहां के क्रियाकलापों का जायजा ले और रिपोर्ट उपलब्ध कराए। जिलाधिकारी ने विकास भवन के लगभग सभी कक्षों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह समय से कार्यालय में उपस्थित होकर जन समस्याओं का निस्तारण कराएं और विभागीय योजनाओं का शासन की मंशा अनुरूप क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें। साथ ही कुछ दिव्यांग लाभार्थियों को ट्राई साइकिलों का वितरण भी कराया। निरीक्षण के दौरान ही कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा कचहरी से विकास भवन के बीच वाहनों के अवैध तरीके से खड़े होने के कारण जाम की स्थिति से अवगत कराया गया, बताया गया कि यहां पर घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे अधिकारियों को पैदल ही विकास भवन तक जाना पड़ता है। समस्या का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने स्वयं पैदल चलकर विकास भवन से कचहरी के मुख्य द्वार तक पूरे रास्ते का निरीक्षण किया और आश्वासन दिया कि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, मंत्री और अपर जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी सदर की टीम बनाकर जल्द ही समस्या का निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button