गोड्डा

कालीपीठ मे माँ काली का दर्शन करने पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष 

-दिशोम गुरु शिबू सोरेन की मंगल स्वास्थ्य की कामना 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो तय पाण्डुबथान अवसथित कालीपीठ मंदिर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने विधि विधान से माँ काली की पूजा अर्चना की। माँ काली का विशेष श्रृंगार पूजा किया और मंगलकामना की। उन्होंने इस दौरान अनाथ आश्रम मे रह रहे बच्चों से भी मुलाक़ात कर हाल चाल लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा की आश्रम की संचालिका वंदना दुबे इस आश्रम का और मंदिर बेहतर संचालन कर रही है, बच्चों के बेहतर भविष्य गढ़ रही है। पूजा पाठ के दौरान उन्होंने झामुमो सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की, माँ काली उनको जल्द ठीक कर अपने राज्य वापस लाये। इस दौरान सावन कुमार, जिला खेल पदाधिकारी प्राण महतो, संतोष सिन्हा, पिंटू शर्मा, राजु
कुमार, अशरफुल अन्य मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button