रामपुर शाहबाद

गहरे गड्ढे में बाइक फिसली एक युवक गंभीर रूप से घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। बुधवार को देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक शानू गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा सड़क पर बने एक गहरे गड्ढे के कारण हुआ।मोहल्ला मस्जिद काजी निवासी शानू अपनी बाइक पर किसी काम से शाहबाद नगर के चंदौसी चौराहे की ओर जा रहा था। डॉक्टर विजयपाल की क्लीनिक के पास सड़क पर बन रही पुलिया के एक गहरे गड्ढे में उसकी बाइक का पहिया चला गया।गड्ढे में पहिया जाने से शानू अपनी बाइक का संतुलन खो बैठा और बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। शानू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।राहगीरों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button