झुंझुनू
लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट गुढ़ागौड़जी ने गरीबों को बांटे कंबल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं गुढ़ागौड़जी। सामाजिक संस्थान लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट गुढ़ागौड़जी द्वारा झुग्गी बस्तियों में रहने वाले 30 परिवारों में कंबल वितरित की गई। ट्रस्ट प्रभारी दिनेश सांखला ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जे पी ज्वेलर्स के चेयरमैन बलवीर सिंह मांठ थे। अध्यक्षता स्थानीय इकाई के अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने की। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष हरिराम सेन ने बताया कि ट्रस्ट के द्वारा पिछले 7 वर्षों से लगातार सर्दियों में कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है। इस वर्ष भी 200 परिवारों को कंबल वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मांठ ने ट्रस्ट किस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ट्रस्ट के द्वारा जमीन स्तर पर कार्य किया जाता है। वह बहुत ही सराहनीय है इस प्रकार के समाज सेवा का कार्य सभी को करना चाहिए। जिससे लोगों को प्रेरणा मिले। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट की सहप्रभारी तनु सांखला, अभिनेंद्र सिंह, पीयूष शर्मा, शुभम शर्मा आदि उपस्थित रहे।



