सिंगरौली
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय राज नारायण स्मृति महाविद्यालय बैढ़न में मनाया गया कारगिल विजय दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । कारगिल विजय दिवस का कार्यक्रम प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस बैढ़न में आज दिनांक 29 जुलाई को मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एम यू सिद्दीकी, मुख्य वक्ता डॉ.आरके झा एवं प्रभारी डॉ.चंद्रप्रभा वर्मा द्वारा आयोजन संपन्न हुआ कारगिल विजय दिवस की डॉक्यूमेंट्री छात्राओं को दिखाकर अमर शहीदों के त्याग बलिदान को नमन किया गया याद किया गया। छात्र-छात्राओं ने अति सराहनीय प्रस्तुति दी जिसमें छात्र विपिन पाठक ने शहीदों के लिए कहा जो धरा पर गिर पड़े पर आसमानी हो गए छात्र आरती विश्वकर्मा ने सराहनीय नृत्य प्रस्तुति दी छात्र कंचन द्विवेदी ने ए मेरे वतन के लोगों गीत के द्वारा शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित की एक नन्ही सी बच्ची जूली द्वारा शहीदों को समर्पित सुंदर प्रस्तुति। कार्यक्रम को सही अर्थ देते हुए कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर चंद्रप्रभा वर्मा मैं ने प्राचार्य महोदय वरिष्ठ शिक्षक गणों व छात्र-छात्राओं का आभार ज्ञापित किया।
मुख्य रूप से उपस्थित रहे
डॉ इभा रानी पठानिया डॉ निरपत्त प्रजापति नीरज कुमार वैश्य डॉ.राकेश गौतम शिवेश साकेत रोहितास्वानी वर्मा डॉ.मेघा दहायत।



