मुरादाबाद

जेल से रिहा हुए जफर अली, संभल में हुआ भव्य समारोह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। जामा मस्जिद सर्वे विवाद में गिरफ्तार किए गए जामा मस्जिद कमेटी के सदर एडवोकेट जफर अली शुक्रवार को जेल से रिहा हो गए। रिहाई के बाद जैसे ही वह संभल पहुंचे उनके स्वागत में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रास्ते में समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की, फूलों की वर्षा की और माला पहनाकर उनका जोरदार अभिनंदन किया।
जफर अली जिंदाबाद’ के नारे गूंजे 
कार की छत से हाथ हिलाकर जफर अली ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। पूरे रास्ते ‘जफर अली जिंदाबाद’ के नारे गूंजते रहे। माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा था। मीडिया से बातचीत में जफर अली ने कहा “जो बात मुझे जेल तक ले गई, वो अब खत्म हो चुकी है। अब बात का जवाब सिर्फ अदालत में दिया जाएगा। हम कानून पर पूरा विश्वास रखते हैं।”गौरतलब है कि सर्वे के दौरान दिए गए एक बयान के बाद जफर अली को गिरफ्तार किया गया था। उनकी रिहाई के बाद अब समर्थकों में नई ऊर्जा दिख रही है और मामले ने फिर तूल पकड़ लिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button