पूर्व सांसद डॉ. अशोक बाजपेई का जन्मदिन बड़ी सादगी से मनाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गाज़ियाबाद : गाजियाबाद में डॉ.अशोक बाजपेई पूर्व सांसद एक कार्यक्रम में वैशाली स्थित बैंक्विट हॉल में पहुंचे वहां उनका जन्मदिन आज की चकाचौंध की जिंदगी से दूर अपना जन्मदिन बड़ी ही सादगी से मनाया । गाजियाबाद में डॉक्टर अशोक वाजपेई के पहुंचते ही गाजियाबाद के तमाम छोटे बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं का आने जाने का सिलसिला सिलसिला लग गया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के नेता सर्वज्ञ जैन ने बड़ी सादगी से अपनी जिम्मेदारी निभाई। इस कार्यक्रम के अवसर पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र, पूर्व सांसद राज्यसभा अनिल अग्रवाल, विधायक नंद किशोर गुजर , महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य योगेश त्रिपाठी, इन सभी के साथ-साथ अन्य भाजपा के नेतागढ़ और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।


