
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : खैरथल निवासी मोहित जोशी पुत्र श्री कैलाश जोशी का देश की प्रथम तीन लॉ यूनिवर्सिटी में शामिल महाराष्ट्र लॉ यूनिवर्सिटी नागपुर में चयन होने पर ब्राह्मण समाज खैरथल ने जताया हर्ष जताते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की हैं
मोहित जोशी के पिता श्री कैलाश जोशी ने बताया की मोहित ने क्लेट परीक्षा 2025 में सामान्य श्रेणी में 215वीं रैंक प्राप्त कर महाराष्ट्र लॉ यूनिवर्सिटी नागपुर में प्रवेश लिया है मोहित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों ,माता-पिता ,बड़ी बहनों ,कोचिंग तैयारी में सहयोग देने वाले मेंटॉर मोहित सर और स्कूली शिक्षा देने वाले एनडी गंगा स्कूल के प्रबंधक कपिल शर्मा को दिया । मोहित जोशी ने बताया कि बचपन से ही उसका सपना न्यायिक क्षेत्र में जनता की सेवा करना है इस अवसर पर ब्राह्मण समाज अध्यक्ष रामसिंह शर्मा, प्रेम कौशिक , राजेश जोशी, आकाश त्रिवेदी आदि ने मोहित के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।


