खैरथल

खैरथल-तिजारा जिला स्थापना दिवस पर नेहा स्वयं सहायता समूह और समितियों द्वारा रंगोली और तिरंगा रैली का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा जिला स्थापना दिवस पर खुशी में वार्ड नंबर 28, आनंद नगर कॉलोनी में नेहा स्वयं सहायता समूह द्वारा रंगोली बनाकर उल्लासपूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर टीडीएस समिति, एमटीएस समिति तथा एसबीएन समिति खैरथल द्वारा कॉलोनीवासियों को तिरंगे वितरित किए गए और “हर घर तिरंगा” रैली निकाली गई।
रैली में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सभी कॉलोनीवासियों ने देशभक्ति का परिचय दिया और नए जिले के गठन पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में TDS समिति की अध्यक्ष श्रीमती आर. बी. सैनी, MTS समिति के सचिव नरेंद्र गुर्जर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख सहभागियों में सुनीता, सचिन, प्रीति, तानिया, निधि, प्रियांशु, कपिल, नीतू, पायल, शारदा, सावित्री, भाविया, साक्षी, चतर, करिश्मा, पूजा, नीरज आदि शामिल थे। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल और यादगार बनाया।
इस आयोजन के माध्यम से न सिर्फ ज़िले के गठन की खुशी मनाई गई, बल्कि लोगों को राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना से भी जोड़ा गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button