खैरथल
मेघवाल विकास समिति एवं डॉ अम्बेडकर वेलफेयर सोसाइटी ने दिया जिला बचाओं संघर्ष समिति को समर्थन
50 वें दिन भी आंदोलन मे लोगों का जोश और जज्बा बरकरार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। खैरथल तिजारा जिले का नाम व मुख्यालय बदलने के भजनलाल सरकार के फैसले और सांसद भूपेन्द्र यादव के समर्थन के बाद जिले की जनता का विरोध शुक्रवार को,50 वें दिन भी जारी रहा शुक्रवार को मेघवाल विकास समिति और डॉ अम्बेडकर वेलफेयर सोसाइटी के सैकड़ों लोग मातौर रोड़ पर इक्कट्ठे हुए और शहर मे रैली निकालते हुए जिला कलेक्टर आफिस पहुंचे। जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा मांग की खैरथल-तिजारा जिले से छेड़छाड़ नहीं की जाये मंडी गेट पर जिला बचाओं संघर्ष समिति के पदाधिकारी सर्वेश गुप्ता ,कृष्ण इंजीनियर, पंकज रोघा, सहित अन्य सदस्यों ने मेघवाल समाज की रैली पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
धरना स्थल सभा मे बोलते हुए मजदूर नेता धीरूभाई केशव जोरवाल,श्यामलाल अध्यक्ष,भीम सेना के कुलदीप, राधेश्याम गुरूजी, दूलीचंद मुण्डावर, हरीसिह हरसोली, छगाराम,राजेंद्र रसगोन ने जिला बचाओं आंदोलन का समर्थन दिया। और विश्वास दिलाया जिला बचाओ की मुहिम मे मेघवाल समाज तन,मन,धन से साथ रहेगा हम सब मिलकर संघर्ष करेगे और हमारा हक किसी को छिनने नही देगे .जिला बचाओ की 4 अक्टूबर को होने वाली बड़ी सभा मे भी मेघवाल समाज बड़ी संख्या में मौजूद रहेगा। घरने पर संदीप पाटिल, निक्की प्रजापति, ओमप्रकाश रोघा, गिरीश डाटा अखलेश कौशिक, रामोतार एडवोकेट, हल्लू संरपच,विक्की चौधरी,शिवचरण गुप्ता, तैय्यब अगवानी ईस्माइल खां माचा, गफ्फूर खान, पूर्व प्रधान रोहतास चौधरी, ने भी अपने संबोधन मे जिले के नाम और मुख्यालय बदलने को लेकर सरकार व भाजपा नेताओं पर निशाना साधा और इसे जनता से धोखा बताया और कहा जिला बचाओं के लिए संघर्ष जारी रहेगा


