मुरादाबाद
ढाबे पर बुलाकर मारपीट करने पर, चार पर मुकदमा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। भोजपुर ढाबे पर बुलाकर व्यक्ति के साथ गाली-गलौज कर मार-पीटा। जाफर हुसैन पुत्र इसलामुददीन निवासी कस्बा व थाना भोजपुर ने थाना प्रभारी निरीक्षक शरद मलिक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि रविवार की शाम खुर्शीद पुत्र नामालूम ने फोन करके बुलाया और कहा की गन्नेशपुर के ढाबे पर आ जाओं जहां पर पहले से ही मौजूद शमीम,नईम,फईम पुत्रगण खुर्शीद निवासी मौहल्ला धर्मपुर आंगा कस्बा व थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद मौजूद थे। खुर्शीद के साथ उपरोक्त लोगो के साथ मिलकर मुझे देखते ही गाली गलौच करते हुए बुरी तरह से मारना पीटना शुरू कर दिया। उक्त सभी लोगो के हाथों में लाठी डन्डे से मारा जिससें मेरे शरीर में गुम चोटे आई है। मेरे शोर मचाने पर कुछ लोग दौड कर आये तो उक्त चारो लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। पुलिस ने उक्त चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच पड़ताल में जुट गई है।



